फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला युवा राजपूत सभा के प्रधान बने सौरभ सिंह राठौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला राजपूत सभा के प्रधान की नियुक्ति को लेकर रविवार को स्थानीय पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान जिला युवा राजपूत सभा के प्रधान पद के लिए सौरभ सिंह राठौड़ के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर युवा राजपूत सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सभा के पूर्व प्रधान संजीव सिंह और अध्यक्ष रघुवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सौरभ सिंह राठौड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की उम्मीद जताई। सभा के पूर्व प्रधान संजीव सिंह ने सौरभ सिंह राटोड़ को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जिला के लोगों के हक और हितों के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभा सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेगी और जरूरत पड़ने पर लोगों की आवाज उठाएगी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को रैली निकाली जाएगी। इसके बाद जिला में महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें