फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गट्टू डोर की बिक्री पर व्यापार मंडल सख्त, दुकानदारों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में पतंगों की बिक्री शुरू हो गई है। प्रतिबंधित गट्टू डोर की बिक्री को लेकर व्यापार मंडल ने दुकानदारों को चेतावनी दी है। यदि कोई दुकानदार गट्टू डोर बेचता या दुकान पर रखता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस- प्रशासन की कार्रवाई हो सकती है और व्यापार मंडल ऐसे दुकानदार का कोई सहयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतेंद्र वरमानी ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि कोई भी दुकानदार गट्टू डोर न बेचे और न ही इसे अपनी दुकान पर रखे। वहीं अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को गट्टू डोर खरीदकर न दें। यह डोर बेहद खतरनाक है और किसी की भी सुरक्षा के लिए उचित नहीं है। इसके कारण राहगीरों, वाहन चालकों और बच्चों के घायल होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी गट्टू डोर के कारण कई लोगों की जान जाने की घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें