फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल फिर शुरू, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर काम छोड़ो हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से स्थायी करने की मांग को लेकर उन्हें लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ। आश्वासन की समय-सीमा पूरी होने के बाद भी मांग पूरी न होने पर कर्मचारी शुक्रवार से दोबारा प्रदर्शन पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले करीब दो माह सफाई कर्मचारियों की ओर से करीब 20 से 21 दिन तक हड़ताल की गई थी। उस दौरान अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि चार दिन के भीतर उन्हें स्थायी करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने इस आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इसके बाद यात्रा और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को देखते हुए कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल आगे नहीं बढ़ाई। लेकिन शुक्रवार से हड़ताल फिर से शुरू कर दी है और हड़ताल के पहल ही दिन शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए हैं।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते उन्हें दोबारा हड़ताल शुरू करनी पड़ी है। हड़ताल में स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ डेलीवेजर्स सफाई कर्मचारी भी शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी करने का आदेश चाहते हैं। जब भी कर्मचारी हड़ताल शुरू करते हैं, उन्हें कुछ दिनों का समय देकर आंदोलन समाप्त करवा दिया जाता है। प्रदर्शन जिला चेयरमेन यूसुफ, उधमपुर चेयरमैन पप्पू की देखरेख में किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार कर्मचारी मांग पूरी होने तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें