फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोल मेला अंडरपास के ऊपर दरारें, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोल मेला चौक के पास अंडरपास के ऊपर सड़क में दरारें आ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि पिछले साल भी सड़क का एक हिस्सा धंस गया था लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश के दौरान सुरक्षा को देखते हुए अंडरपास को बंद कर वैकल्पिक मार्ग खोला जाए ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोमराज शर्मा, रविंद्र राठौर व अन्य लोगों कहना है कि जब दो वर्ष पहले यहां निर्माण कार्य चल रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठाए थे। संबंधित अधिकारियों को चेताया था कि यदि काम सही तरीके से नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष पहली ही बारिश में सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। उस समय मिट्टी और पत्थर डालकर तथा ऊपर से तारकोल बिछाकर मरम्मत कर दी गई लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब इस वर्ष की शुरुआती बारिश में फिर से सड़क पर दरारें दिखाई देने लगी हैं और सड़क का हिस्सा बाहर की ओर उभरता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि अंडरपास से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए बारिश के दौरान इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर वैकल्पिक रास्ता खोला जाना चाहिए।
कोट
यह समस्या एनएचएआई के अधीन आती है हालांकि क्षतिग्रस्त हिस्सों में लगातार कार्य किया जा रहा है, लेकिन बरसात के कारण परेशानी हो रही है। मौसम में सुधार होते ही स्थायी मरम्मत करवाई जाएगी।- पवन गुप्ता, विधायक।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण भूमिगत पानी के रिसाव से यह तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है। फिलहाल प्रभावित हिस्से पर मरम्मत और स्थिरीकरण का कार्य जारी है। जैसे ही मौसम में सुधार होता है तो मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

- इश गुप्ता, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें