फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका नदी में मांस के अवशेष फेेंकने पर संत समाज का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संत समाज न्यास के सदस्यों ने देविका नदी में मांस के अवशेष फेंकने का कड़ा विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


संत समाज के प्रतिनिधियों ने पवित्र देविका नदी में मांस के अवशेष फेंके जाने के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधियों ने कहा कि देविका नदी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां लोग अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित करते हैं, ऐसे में नदी में गंदगी और पशुओं का खून जाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। प्रतिनिधियों ने उपायुक्त मिंगा शेरपा से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मांस के अवशेष देविका नदी में फेंकना बंद नहीं हुआ तो संत समाज व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने प्रशासन से मीट मार्केट के अपशिष्ट के उचित निस्तारण की व्यवस्था करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें