संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धूप से बचने के लिए बिना जांच वाले चश्मे आंखों के लिए हानिकारक हैं। डॉक्टरों के अनुसार बिना गुणवत्ता वाले चश्मे आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
गर्मियों के मौसम में तेज धूप से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों से सस्ते और बिना प्रमाणित चश्मे खरीदकर इस्तेमाल करने लगते हैं। कई लोग केवल रंग देखकर चश्मा खरीद लेते हैं लेकिन बिना गुणवत्ता जांच वाले चश्मे कई बार आखें के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार धूप से बचाने वाले हर चश्मे में आंखों की सुरक्षा समान नहीं होती। लंबे समय तक ऐसे चश्मों का इस्तेमाल आंखों पर असर डाल सकता है। बच्चों में लंबे समय तक खराब गुणवत्ता वाले चश्मों के इस्तेमाल से आंखों पर अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है। इससे नजर कमजोर होने की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
कोट
केवल फैशन देखकर चश्मा न खरीदें, हमेशा अच्छी गुणवत्ता और सही सुरक्षा वाला चश्मा खरीदें। यदि किसी भी व्यक्ति को चश्मा लगाने के बाद आंखों में दर्द, धुंधलापन, चुभन, लगातार पानी आना या रोशनी से परेशान हो तो तुरंत आंखों के विशेषज्ञ से जांच करवानी चाहिए।
- डाॅ.
अश्विनी कुमार,
नेत्र रोग विशेषज्ञ