उधमपुर। जखैनी स्थित पीर बाबा मंदिर परिसर के पास वर्षों पुराना बरगद का पेड़ वीरवार को चली तेज हवाओं के कारण आंशिक रूप से टूटकर गिर गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्थल की छत और आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन पेड़ के टूटने से लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बताया कि यह बरगद का पेड़ काफी पुराना था और लोगों की इससे गहरी आस्था जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक और सामाजिक महत्व रखता है। गर्मियों के मौसम में बड़ी संख्या में लोग यहां आकर पेड़ की छांव में बैठते थे और समय बिताते थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि धार्मिक स्थल को हुए नुकसान की जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों की आस्था से जुड़े इस स्थान को फिर से पहले की तरह सुरक्षित बनाया जा सके।