फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं, उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मांड ईस्ट क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के अधिकार, सशक्तीकरण और समान अवसरों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गय। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की उपस्थिति रही। सीआरपीएफ 137 बटालियन की सहायक कमांडेंट दीपाली मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को एक समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से महिलाएं समाज में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कई वक्ताओं ने भी महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और समान अवसरों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने भी इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच आरती शर्मा की देखरेख में किया गया। महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें