फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मधुमक्खी पालन पर समाल हाई बीटल का हमला, उधमपुर में एक साल में 500 से 600 कालोनियां घटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के सुद्धमहादेव, चिनैनी और मजालता क्षेत्र में किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत साधन बन चुका मधुमक्खी पालन अब एक नए संकट से जूझ रहा है। पिछले साल से मधुमक्खियों के बक्सों में समाल हाई बीटल नामक कीड़े का प्रकोप सामने आने के बाद इस व्यवसाय को भारी नुकसान पहुंचा है। शहद खाने और उसमें अंडे देने वाला यह कीड़ा न केवल शहद की गुणवत्ता खराब कर रहा है, बल्कि इसकी वजह से मधुमक्खियां अपने छत्ते छोड़कर भाग रही हैं।
विज्ञापन


जिले में मधुमक्खी पालन के कारोबार पर समाल हाई बीटल का असर साफ दिखाई देने लगा है। पहले जिले में जहां करीब 8500 मधुमक्खी कॉलोनियां संचालित हो रही थीं, वहीं अब इनकी संख्या घटकर लगभग आठ हजार रह गई है। विभाग के अनुसार समाल हाई बीटल एक छोटा कीट है जो मधुमक्खियों के बाक्स में प्रवेश कर शहद और पराग को नुकसान पहुंचाता है। यह बाक्स के अंदर अंडे देता है और उनसे निकलने वाले लार्वा शहद, पराग और मधुमक्खियों के बच्चों को खाते हैं। इस दौरान शहद में किण्वन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे उसमें सड़ने जैसी दुर्गंध और चिपचिपापन पैदा हो जाता है। शहद खराब होने और बाक्स का वातावरण दूषित होने के कारण मधुमक्खियां वहां से पलायन कर जाती हैं। गंभीर संक्रमण की स्थिति में पूरी कॉलोनी खत्म होने का खतरा रहता है। इस कीट के नियंत्रण के लिए अभी तक कोई ऐसा प्रभावी और स्थायी उपचार नहीं मिल पाया है, जिससे नुकसान को पूरी तरह रोका जा सके। इस कारण छोटे किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़े मधुमक्खी व्यापारी अपने बक्सों को मौसम और फूलों की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग राज्यों में माइग्रेट करते रहते हैं, जिससे उन्हें बेहतर प्रबंधन का लाभ मिलता है। वहीं छोटे किसानों के पास सीमित संसाधन होने के कारण अपने बक्सों को बार-बार दूसरे राज्यों में ले जाना संभव नहीं होता।

कोट
समाल हाई बीटल ने बहुत नुकसान किया है और अभी तक इसका कोई इलाज भी नहीं मिला है। इस समस्या को देखते हुए अब छोटे किसानों के मधुमक्खी बक्सों को बड़े मधुमक्खी पालकों के साथ जोड़ दिया गया है, ताकि उनके बक्सों को भी बड़े स्तर पर होने वाले माइग्रेशन और देखभाल का लाभ मिल सके। इससे छोटे किसानों की कालोनियों को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवनीत सिंह कोतवाल, मधुमक्खी पालन विकास सहायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें