फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में कड़ी निगरानी में 4954 अभ्यर्थियों ने दी अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
 अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े बच्चे और पुलिस कर्मी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को वित्त विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 31 केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 8625 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, परीक्षा में केवल 4954 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर एक बजे शुरू हुई और तीन बजे संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के प्रवेश को नियंत्रित करने के साथ उनकी सघन जांच की गई। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया। पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और आब्जर्वर पहले से तैनात किए गए थे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से दो उड़न दस्ते भी गठित किए गए थे, जिन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इन टीमों में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर और अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें