उधमपुर। वुशु एसोसिएशन की ओर से इंडोर हॉल सुभाष स्टेडियम में अश्मिता खेलो इंडिया वुशु लीग का आयोजन किया गया। इसमें 20 किग्रा से कम भार वर्ग में कम मृधिनी ने स्वर्ण और आकांक्षा ने रजत पदक जीताप्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों से करीब 250 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल विभाग के पूर्व निदेशक, एसएमवीडीएसबी, सेवानिवृत्त उप निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल तथा वर्तमान में उपाध्यक्ष जेएंडके भारत स्काउट्स एंड गाइड्स अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके खेल एवं फिटनेस के प्रति समर्पण की सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम
20 किग्रा से कम भार वर्ग में
मृधिनी - स्वर्ण पदक
आकांक्षा - रजत पदक
आरवी - कांस्य पदक
24 किग्रा से कम भार वर्ग में
अद्विका - स्वर्ण पदक
अपराजिता - रजत पदक
कोशिन - कांस्य पदक
45 किग्रा से कम भार वर्ग में
तेजस्वी - स्वर्ण पदक
दिव्यांशी - रजत पदक
दिव्या - कांस्य पदक