फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोगरी गोटा पट्टी और फर्रुखाबादी सूट का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
करवाचौथ के आफर के चलते कोर्ट रोड में ​स्थिति दुकान पर ग्राहकों की भीड़।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। आगामी करवाचौथ त्योहार नजदीक आते ही शहर के कपड़ा बाजार में पारंपरिक और फैंसी परिधानों की मांग बढ़ने लगी है। महिलाओं की पसंद में इस बार डोगरी गोटा पट्टी और फर्रुखाबादी वेडिंग सूट खास बने हुए हैं। अभी श्राद्ध पक्ष के चलते बाजार में करवाचौथ की खरीदारी पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, लेकिन इसके बावजूद दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन

शहर के दुकानदारों के अनुसार नवंबर में शुरू होने वाले शादी सीजन को देखते हुए कई परिवार अभी से शादी समारोह के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में डोगरी गोटा पट्टी सूट करीब 1100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं फर्रुखाबादी वेडिंग सूट के साथ फरशी, अनारकली और फैंडी सिल्क की वैरायटी भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। रेडीमेड फरशी और अनारकली सूट करीब 1500 से 7000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। ज्यादातर ग्राहक 2000 तक सूट खरीद रहे हैं। दुकानदारों की ओर से करवाचौथ और शादी सीजन को देखते हुए नए डिजाइन और नई वैरायटी भी मंगवाई गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार महिलाएं ऐसे परिधानों को प्राथमिकता दे रही है, जिनमें पारंपरिक लुक के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन भी दिखाई दे।
कोट
इस बार डोगरी गोटा पट्टी और फर्रुखाबादी सूट की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। करवाचौथ के लिए महिलाएं पारंपरिक डिजाइन पसंद कर रही हैं और त्योहार को देखते हुए आफर भी दिए जा रहे हैं। 10 अक्तूबर के बाद बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-अर्जुन कलसोत्रा, दुकानदार।

अभी बाजार में करवाचौथ की खरीदारी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए अभी नए डिजाइन भी मंगवाएं गए हैं।
- सलमान, दुकानदार

हम हिमाचल से सामान मंगवाते हैं और नवंबर में शादी का सीजन रहेगा। इसलिए लोग अभी से अपने घरों में होने वाली शादियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहक पहले से कपड़े और सूट खरीद रहे हैं। नवरात्र के बाद बाजार में खरीदारी और तेज हो जाएएगी।
- रवि सिंह, दुकानदार

हमारा सामान दिल्ली से आता है। करवाचौथ और शादी सीजन को देखते हुए हमने अलग-अलग रेंज और नए डिजाइन की वैरायटी मंगवाई है। अभी भी ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं और श्राद्ध के बाद बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- शादाब कुरैशी, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें