फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोल मेला चौक पर डंपिंग स्टेशन का विरोध, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोल मेला क्षेत्र में डंपिंग स्टेशन को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों से बात करते स्थानीय निवासी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के प्रमुख गोल मेला चौक को कचरा डंपिंग स्थल बनाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कचरा उठाने वाले वाहन को रोककर चौक के पास गंदगी फैलाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा डंप किया जा रहा है लेकिन कई-कई दिनों तक उसका उठान नहीं होता। इस वजह से फैल रही तेज दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगो का कहना है कि गोल मेला चौक शहर का एक प्रमुख और घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर कचरा जमा करना पूरी तरह अनुचित है। दो-तीन दिनों तक कचरा पड़ा रहने से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरों का अंदेशा भी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी मुश्ताक शाह और अन्य स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच कचरा डंप करने की प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए और आबादी से दूर किसी उपयुक्त जगह को इसके लिए चिन्हित किया जाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब भी लोग विरोध या प्रदर्शन करते हैं, तभी नगर परिषद की गाड़ियां कचरा उठाने पहुंचती हैं। दबाव बनने पर सफाई करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। नगर परिषद को कचरा उठान की एक नियमित और सुचारू व्यवस्था बनानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गोल मेला चौक पर कचरा डंप करना तुरंत बंद नहीं किया गया और सफाई की नियमित व्यवस्था लागू नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें