फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: व्यापारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल की टीम और शहर के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी प्रतिनिधियों की एक बैठक सोमवार को जम्मू-कश्मीर बैंक के जोनल कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों को कम ब्याज दरों पर आसान व किफायती ऋण उपलब्ध कराने के साथ-साथ, व्यापार को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए बेहतर बैंकिंग सेवाएं देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों को विभिन्न ऋण योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारी इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं और अपने कारोबार के विस्तार के लिए बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग किस तरह कर सकते हैं। बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
वहीं, व्यापार मंडल की टीम ने बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए बेहतर समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जम्मू-कश्मीर बैंक के महाप्रबंधक अशोक गुप्ता, उप-महाप्रबंधक अर्जुन सिंह राठौर, क्लस्टर हेड रितेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों ने बैंक प्रबंधन को व्यापारियों की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंक और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर व्यापारियों को सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें