फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क से नीचे उतरी कार, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचैरी तहसील से करीब 50 किलोमीटर दूर लटयार गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कार सवार लोगों को मामूली चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव की सड़कों की खराब हालत को लेकर पीएमजीएसवाई विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें