उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पर रेलवे स्टेशन स्थित पुल के पास चरी स्याल क्षेत्र में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सुबह करीब 10 बजे आयोजित इस रैली में स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
स्कूली बच्चों और क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। रैली का शुभारंभ विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश के उन वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र के शहीद पीएसआई दीपक शर्मा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की खातिर अपना जीवन कुर्बान किया। उन्होंने लोगों से शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का आह्वान किया। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे