फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कपड़ा बाजार में लौटी रौनक, फरशी सलवार और फैंडी सिल्क का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होने से पहले ही शहर के कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाओं के बीच इस बार फरशी सलवार सूट और फैंडी सिल्क फैब्रिक का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। दुकानों पर नए डिजाइन और रंगों की मांग बढ़ने के साथ ही दर्जियों के पास भी फरशी सलवार सिलवाने के आर्डर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन



फरशी सलवार की खासियत उसका घेरदार और खुला डिजाइन है। सामान्य सलवार की तुलना में अधिक खुली होने के कारण इसे पहनना आरामदायक माना जा रहा है। इसके साथ ही इसका पारंपरिक और स्टाइलिश लुक महिलाओं को खासा आकर्षित कर रहा है। बाजार में रेडीमेड फरशी सलवार सूट करीब 800 रुपये से शुरू होकर 8 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं कई महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े और डिजाइन के अनुसार फरशी सलवार सिलवाना भी पसंद कर रही हैं। इसके चलते दुकानों के साथ-साथ दर्जियों के पास भी फरशी सलवार सिलवाने के आर्डर बढ़ रहे हैं।
वहीं फैंडी सिल्क भी इस सीजन में महिलाओं के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि हर रंग में इसकी चमक अलग नजर आती है, जिससे कपड़े को आकर्षक और पार्टी वियर लुक मिलता है। बाजार में फैंडी सिल्क के सूट की कीमत करीब 300 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और काम के अनुसार 10 हजार रुपये तक पहुंच रही है। हालांकि महिलाओं में 1500 से 2200 रुपये की कीमत वाले सूटों की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


दुकानदार अर्जुन के अनुसार महिलाएं और युवतियां अब ऐसे कपड़ों को प्राथमिकता दे रही हैं, जो देखने में फैशनेबल होने के साथ पहनने में भी आरामदायक हों। इसी वजह से फरशी सलवार और फैंडी सिल्क की मांग में तेजी आई है। दुकानदार विक्रम दुबे ने बताया कि शादी समारोहों के लिए महिलाएं जहां चमकदार और आकर्षक फैंडी सिल्क को पसंद कर रही हैं, वहीं रोजमर्रा या छोटे पारिवारिक आयोजनों के लिए हल्के और आरामदायक डिजाइन वाले सूटों की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें