फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जोहनू बारटा में 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव नाले के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जोहनू बारटा नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान चरण दास (76) निवासी हरतयान बलेत्र के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र रतन चंद ने बताया कि वह काम के सिलसिले में उधमपुर में रहते हैं जबकि उनके पिता बरमीन स्थित घर में अकेले रहते थे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को पिता से आखिरी बार बात हुई थी। उसी दिन शाम करीब 8 बजे छोटे भाई की भी उनसे बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आने लगा। रतन चंद ने बताया कि जब काफी देर तक पिता से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने रविवार को आसपास के लोगों से जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में कोई मौजूद नहीं है। इसके बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो वहां चरण दास का मोबाइल फोन और चश्मा घर में मिला, लेकिन वह स्वयं वहां नहीं थे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद सोमवार को घर से करीब 20 किलोमीटर दूर जोहनू बारटा नाले के किनारे उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शव को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें