फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरसात के कारण देविका घाट स्थित श्मशान घाट हो भी भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य को भी सुचारू रख पाना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लगातार बारिश के बीच देविका तट पर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। श्मशान घाट की सुरक्षा दीवारों में दरारें और मिट्टी खिसकने से काफी क्षति पहुंच रही है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में श्मशान घाट पूरी तरह से धराशायी हो सकता है।
लगातार हो रही बारिश के बीच देविका तट पर सुरक्षा दीवारों के क्षतिग्रस्त होने और मिट्टी खिसकने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 10 के रहने वाले अरुण का कहना है कि हाल ही में शुरू हुए निर्माण कार्य के बावजूद एक ही बरसात में दीवारें दरकने लगी हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस स्थान को लेकर कई बार प्रशासन को आगाह किया गया था लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना है कि अब बारिश के चलते हालात ऐसे बन गए हैं कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो देविका तट पर बने श्मशान घाट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है।
विज्ञापन


वहीं, समाजसेवक महेश बनाथिया ने बताया कि घाट के पास पुराने पेड़ों की भी जड़ें तक बाहर आ गई हैं और मिट्टी लगातार खिसक रही है। इससे आसपास लगी मशीनरी और अन्य ढांचों को भी खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो नुकसान और बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से देविका तट की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
बरसात के दौरान काम करना मुश्किल हो रहा है। देविका नदी में पानी के बहाव के कारण, सुरक्षा दीवार के लिए लगाए गए सरिए भी दो बार बह गए हैं। बारिश थमने के बाद काम फिर से शुरू हो जाएगा। - पवन गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें