फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 13 जुलाई को निकलेगी जड़सर देवता छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जड़सर देवता मंदिर विकास समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 जुलाई को पवित्र जड़सर देवता छड़ी यात्रा सुबह 7 बजे पुजारी कुशाल सिंह के घर से श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन चैन सिंह देहाती ने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान सबसे पहले सरोली धार के समीप स्थित बावली पर जडसर देवता बुलबुले के रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसके बाद छड़ी यात्रा पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्य मंदिर के लिए रवाना होगी, जहां विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जडसर देवता छड़ी यात्रा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा का प्रतीक है और हर वर्ष इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें