फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कोकून मंडी में 40 लाख से अधिक का कारोबार

Wed, 17 Jun 2026 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रेशम विभाग द्वारा आयोजित कोकून मंडी में मंगलवार को किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मंडी में एक ही दिन में 40 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जबकि 293 किसानों ने अपनी कोकून फसल बेचकर दाम प्राप्त किए।
कोकून मंडी के 11 वें दिन यानी मंगलवार को 9,049.02 किलोग्राम कोकून फसल की बिक्री हुई, जिससे 40,23,342.40 रुपये का कारोबार दर्ज किया गया। दिन का उच्चतम भाव 1,850 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मंडी में 293 किसानों ने अपनी फसल बेची, जिनमें 231 पुरुष और 80 महिला किसान शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के अब तक के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 66,636 किलोग्राम कोकून की बिक्री हो चुकी है। इससे 2,749 किसानों को लाभ मिला है और कारोबार 3 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है। किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने से क्षेत्र में रेशम उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें