उधमपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर नेकां प्रवक्ता आकाश वर्मा ने इसे पुराना और भ्रामक बताया। भारतीय जनता पार्टी पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो मई 2025 का है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करके उनकी तथा उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग और कुछ पोर्टल जानबूझकर इस वीडियो को प्रसारित कर रहे हैं ताकि उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी झूठे प्रचार के माध्यम से नेशनल कान्फ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उनके ऊपर लगाए जा रहे भूमि कब्जे के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कोई भी व्यक्ति राजस्व विभाग के रिकार्ड की जांच कर सकता है।