फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ ने दोमेल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। सोमवार को कस्बे के दोमेल क्षेत्र में सीआरपीएफ की जी-126 बटालियन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। अभियान का आयोजन कमांडेंट मनोज वर्मा के निर्देशानुसार तथा असिस्टेंट कमांडेंट भू देव दोमिनिया की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीआरपीएफ जवानों ने दोमेल चौक और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया गया।
सीआरपीएफ जवानों ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन या सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब आम लोग भी स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करेंगे, तभी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर क्षेत्र की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें