फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खराब मौसम के चलते लगातार दूसरे दिन भी शिवखोड़ी यात्रा स्थगित, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। शनिवार रात से जारी भारी बारिश और खराब मौसम के कारण श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड ने सोमवार को भी यात्रा स्थगित रखी। यात्रा बंद रहने से आधार शिविर रनसू का बाजार पूरी तरह सूना नजर आया और स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ पर्यटन एवं यात्रा से जुड़े लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ। यात्रा स्थगित होने का सबसे अधिक असर दुकानदारों, घोड़ा, पिट्ठू एवं पालकी संचालकों तथा टैक्सी चालकों पर पड़ा है। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी भवन से श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी धाम तक पहुंचाने वाले टैक्सी चालकों का काम भी पूरी तरह ठप रहा। इससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खराब मौसम के कारण यात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होते ही माता वैष्णो देवी यात्रा के साथ-साथ शिवखोड़ी यात्रा को भी सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें