पौनी। भांबला स्थित कालीधार ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित तृतीय शत चंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व वीरवार को कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने सुबह पवित्र बावलियों से जल भरकर कलश में लाया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंडों में स्थापना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।आयोजक महंत सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि तृतीय शत चंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन आचार्य राकेश शास्त्री महाराज द्वारा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं फलाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से धर्म लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।