फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आठ घंटे बिजली गुल रहने से जनता परेशान, गर्मी में बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। क्षेत्र में शनिवार को करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर शाम आए तूफान के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई थी और रात करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इसके बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे फिर बिजली बंद हो गई जो दोपहर 3:15 बजे के बाद बहाल हुई।
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण लोगों को दिन भर तपती गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हलवाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में फ्रिज में रखा सामान तथा आइसक्रीम पिघलने से नुकसान होने की आशंका बनी रही। कई दुकानदार नुकसान से बचने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल करते नजर आए।
स्थानीय निवासी अजय सेठ, विकास गंडोत्रा और संजीव कुमार ने बताया कि हर साल गर्मियों के मौसम में बिजली फॉल्ट सामने आने लगते हैं। मरम्मत कार्य के नाम पर लंबे समय तक बिजली बंद रखी जाती है। इससे आम जनता परेशान होती है। उन्होंने कहा कि खासकर रात के समय बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि तकनीकी खराबी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए ताकि पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद न करनी पड़े।
विज्ञापन

वहीं जूनियर इंजीनियर एडी सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम आए तूफान के कारण 33 केवी लाइन में खराबी आ गई थी। खराबी को दूर करने के लिए शनिवार दोपहर तक बिजली बंद रखनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें