फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रनसू-शिवखोड़ी सड़क के कच्चे हिस्से पर तारकोल डालने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसू-शिवखोड़ी सड़क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने के लिए लंबे समय से लोक निर्माण विभाग काम कर रहा है। उक्त मार्ग पर से प्रतिदिन वाहन गुजरते हैं। सड़क की मरम्मत होने से चालकों सहित श्रद्धालुओं को हिचकोले खाने से राहत मिलेगी। मैटाडोर चालक रमन शर्मा, रहमान अली ने बताया कि हम पंद्रह वर्षों से इस मार्ग पर गाड़ी चला रहे हैं लेकिन आज तक इस रोड पर तारकोल पड़ी नहीं देखी है। दूसरी समस्या यह है कि सड़क मार्ग संकरा था। अब पहाड़ी काटकर सड़क को चाैड़ा किया गया है। सड़क पर दो जगहों में अभी भी काम नहीं हुआ है। चालकों ने मांग की कि पूरी सड़क पर तारकोल डाला जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुमरीत्त ने बताया कि सड़क बनाने का काम तेजी से जारी है। सिर्फ दो जगह मार्ग का काम अधूरा है। तीन दिवसीय महाशिवरात्री मेले के दौरान काम करना असंभव है। जल्द ही वहां पर भी तारकोल डाला जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें