फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ग्रामीणों ने चिनैनी में भी ई-बस सेवा की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के लोगों ने सरकार से उनके लिए ई-बस सेवा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि ई-बस लगने से क्षेत्र में कई लाभ है और यात्री भी इस बस सेवा का काफी लाभ ले सकते हैं। स्थानीय निवासी अक्षय कुमार, वरुण, राकेश, संजीव तथा अन्य लोगों ने कहा कि जिस तरह जम्मू से उधमपुर के लिए ई-बस सेवा का लाभ यात्रियों को दिया गया है और यात्री भी इस बस का सफर कर काफी खुश होते हैं। लोगों ने कहा कि इस बस से महिला यात्रियों को भी कई लाभ हैं। ई-बस का सफर सुखमय है और इसमें ओवरलोडिंग भी नहीं होती। सरकार को हर कस्बे तक ई-बस सेवा का लाभ पहुंचाना चाहिए ताकि लोगों का सफर आसान हो। लोगों का यह कहना था कि इस बस के चलने से ओवरलोडिंग पर भी अंकुश लगेगा और हादसे भी कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें