पौनी। पुरिया मैदान में जारी ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौकीचौरा व लेहर सुपर किंग के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। लेहर सुपरकिंग 10.2 ओवर में 67 रन पर ही ढेर हो गई। अर्जुन ने 17, निखिल ने 13 और सनी ठाकुर ने 12 रन का योगदान दिया। जीशू ने तीन ओवर में पांच महत्वपूर्ण विकेट लिए। जबकि अभिनंदन को तीन विकेट अक्षय व रिशव को एक-एक सफलता मिली। चौकीचौरा ने 5.1 ओवर में ही जीत हासिल क फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम रविवार को टोका इलेवन के साथ मैच खेलेगी।