फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खस्ताहाल सड़क से वाहन चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पौनी-रियासी सड़क से अप्पर बाजार जाने वाले लिंक मार्ग पर दो महीने पहले तारकोल डाला गया था। सड़क के बीच से नाली का पानी निकालने के लिए पुली का निर्माण करने के लिए सड़क का हिस्सा छोड़ दिया गया। अब सड़क के किनारे डाली गई नाली का सारा पानी सड़क के बीच आ जाता है। विभाग ने काम अधूरा छोड़ दिया है। स्थानीय निवासी रवि प्रोच व राजिंदर ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान हैं। गाड़ियों को निकालने के लिए पत्थर लगाए हैं। लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जाकिर ने बताया कि गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के समीप सड़क पर डंगे का निर्माण किया जा रहा है। जैसे ही यह काम खत्म होगा तो यहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें