रियासी। जिला लीगल सर्विस अथाॅरिटी की सचिव पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में कारुआ में स्थित विधि सहायता क्लीनिक में बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया। एक कार्यक्रम बाजीगर बस्ती पनासा में हुआ। इसमें भूमिका राजपूत मुख्य वक्ता थीं। रियासी में वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और जनसंपर्क कार्यकर्ताओं ने आम जनता, विशेष रूप से माता पिता और अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी परिणामों बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।