पौनी। रियासी-पौनी मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर लोगों ने पुलिस से शिकंजा कसने की मांग की है ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके। खासकर डंपर चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
देविंद्र कुमार निवासी कान्हा और पाैनी निवासी बब्बी सिंह ने कहा कि पिछले दस दिनों में पौनी-रियासी सड़क पर दो हादसे हुए हैं। एक डंपर सड़क से खाई में जा गिरा था।
गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। दूसरा बड़ा हादसा बीते शनिवार सुबह डंपर के नीचे आ जाने से स्कूटर सवार पति-पत्नी हादसे का शिकार हुए। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
संबंधित विभाग से मांग है कि वाहनों को तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यही नहीं डंपर चालकों की भी गति बहुत तेज होती है। इनमें सामान ऊपर तक भरा होता है। इन पर भी पुलिस को नकेल कसने की जरूरत है।