पौनी। रियासी के ठंडा पानी में स्थित दुकानों के पास तीखे मोड़ पर सड़क धंसने से हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क में पड़ी दरारों के खतरे को देखते हुए विभाग ने एक किनारे पत्थर और बोरियाें में मिट्टी डालकर जगह भर दी है। अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो एक तरफ तीखा मोड़ और विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की गति थोड़ी भी तेज हो तो हादसे होने का डर रहता है। वाहन चालक रमन शर्मा व मोहिंदर कुमार ने बताया कि वे रियासी-पौनी मार्ग पर सवारियां लेकर चलते हैं। कई महीने पहले सड़क थोड़ी सी धंस गई थी उसको पत्थर लगाकर डेंजर जोन बना दिया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता समरित ने बताया कि यह नेशनल हाईवे के अंतर्गत आने वाली रोड है।इसकी डीपीआर बनाकर भेज दी गई है। उम्मीद है कि अगले महीने टेंडर हो जाएगा।