फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाविष्णु यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा पूर्ण आहुति के साथ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। धनवा में जारी नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का समापन वीरवार को नववर्ष के आगमन पर पूर्णाहुति के साथ हुआ। सुबह से मौसम खराब रहा लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। लोगों ने महायज्ञ में पहुंच कर हवन कुंडों में आहुतियां डालीं और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच कैलाश शर्मा व यशपाल शर्मा ने बताया कि लगातार हर साल श्रीमद् भागवत कथा एवं महाविष्णु यज्ञ सभी लोगों के सहयोग से सुमन पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में करवाया जाता है। वीरवार को 19वां विशाल भंडारा विधिपूर्वक संपन्न हुआ। भंडारे में सैकड़ों की तादाद में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही अपनी सेवाएं भी दीं और दोपहर को भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें