पौनी। स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारा में आई संगत ने माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने बताया कि इस समय वीर बाल दिवस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले सात आठ दिनों से प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसमें धर्म के प्रति जागरुक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किस तरह गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। छह और नौ वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इंकार कर दिया। हमारा मानना है कि धर्म कोई भी गलत नहीं होता। इंसान गलत हो सकते हैं। दोपहर को आई हुई सभी धर्मों की संगत ने प्रसाद ग्रहण किया और सुख समृद्धि की कामना की।