इमारत का उद्घाटन करने पहुंची सकीना इत्तू का स्वागत करते बच्चे।
- फोटो : poni news
पौनी। प्रदेश सरकार की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शनिवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की बनी नई इमारत का उद्घाटन किया। उनके साथ विधायक कुलदीप राज दुबे भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की तरफ से शिक्षा के सत्र को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहें है। डिग्री कॉलेज में बस की सुविधा नहीं है इस के साथ ही पीने के लिए पानी कॉलेज में नहीं है उस के लिए भी काम किया जाएगा। चीफ मिनिस्टर साहब का प्रयास है कि जहां बच्चों को शिक्षा मिलती है वहां पर हर सुविधा बच्चों को मिलनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक कुलदीप राज दुबे ने सकीना इत्तू को अवगत कराया कि शिवखोड़ी की यात्रा सहित क्षेत्र में करीब एक लाख से ज्यादा आबादी है। जहां पीएचसी को अपग्रेट करने की जरूरत है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द तीस बेड का अस्पताल बनाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर गुलाबगढ़ से विधायक खुर्शीद अहमद डायरेक्टर कॉलेज प्रोफेसर शेख एजाज बशीर प्रिंसिपल इंचार्ज वंदना वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।