फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहीद जवान के पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर पुष्प वर्षा

विज्ञापन
बाजार में शहीद जवान के सम्मान में जयघोष लगाते स्थानीय लोग । - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र में सोमवार देर शाम को हुई मुठभेड़ में बलिदान पुलिसकर्मी अमजद पठान के पार्थिव शरीर पर पौनी के लोगों ने पुष्प वर्षा की। जैसे ही तिरंगे से लिपटे हुए जवान का पार्थिव शरीर ले जा रहा वाहन नगर से गुजरा तो मौके पर मौजूद लोगों ने सलाम किया। इसके साथ ही भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए। साथ ही वीर जवान अमर रहे व वंदे मातरम् के जयघोष लगाए गए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संजय सग्याल, जमील आर्यन, अजय शर्मा, विमल शर्मा, हिमांशु गंडोत्रा, रंजू शर्मा व सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें