शहीद जवानों को पुष्पांजलि देते सेना के पूर्व जवान।
- फोटो : poni news
पौनी। स्थानीय यज्ञशाला के समीप बने अमर वीर शौर्य स्थल पर 1971 के युद्ध के वीर सैनिकों को याद कर नमन किया गया। उनकी शौर्य गाथा के बारे में जानकारी दी गई। किस तरह से 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को घुटनों पर आने के लिए मजबूर कर दिया। सेना के पूर्व जवान अजय शर्मा ने बताया कि मुझे लगता है कि यह तृतीय विश्व युद्ध के बाद से कर्मियों की संख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण है। इस अवसर पर सेना के पूर्व जवान सेवानिवृत्त कैप्टन सुभाष चंद्र, कैप्टन मदन लाल, कैप्टन मोहिंदर लाल, अजय शर्मा, अशोक सिंह, रविंदर कुमार, जीवन लाल, चमन लाल, रमेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।