फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खेल मैदान को लेकर युवाओं ने की मंत्री सतीश शर्मा से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक में खेल मैदान को लेकर युवाओं ने कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा से मुलाकात की। उन्हें खेल मैदान को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा। सेना के पूर्व जवान अजय शर्मा ने बताया कि ब्लॉक में 23 पंचायतें हैं, लेकिन कहीं भी कोई उचित खेल मैदान नहीं है। इस कारण हमारे बच्चे खेलकूद में आगे नहीं बढ़ सकते। जब तक मैदान नहीं होगा तब तक बच्चे किसी भी तरह से खेलो में आगे नहीं जा सकते। खेल मैदान होगा तो उसके साथ ही आर्मी में जाने वाले बच्चों सहित अन्य लोग अभ्यास कर सकते हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी जगह देख कर खेल मैदान बनाया जाएगा। इस अवसर पर अनिल सोलन, विक्की शर्मा, अरुणदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें