फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाढ़ प्रभावितों के लिए प्री फेब्रिकेटेड घर बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बाढ़ प्रभावितों के लिए एचआरडीएस इंडिया के सहयोग से प्री फेब्रिकेटेड घर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। वीरवार को राजस्व विभाग की टीम ने जिला उपायुक्त सलोनी राय के दिशानिर्देश में बाढ़ प्रभावित तिरछी गांव का दौरा किया। इस दौरान टीम ने तंबुओं में रह रहे प्रभावित परिवारों से बातचीत की और घर बनाकर देने के लिए उनकी जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी विमल शर्मा ने कहा कि गत दिनों उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर में बाढ़ प्रभावितों के लिए घर बनाने के काम का शिलान्यास किया था। उसी के तहत अब प्रभावितों के फार्म भरे जा रहे हैं। इसमें प्रभावित परिवारों की सभी जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज तिरछी में हमने 20 परिवारों के फार्म भरे हैं और आगे अन्य सभी पंजीकृत परिवारों के भी बारी बारी से यह फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद एचआरडीएस इंडिया के सहयोग से इनके लिए प्री फेब्रिकेटेड घर तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन घरों को तैयार कर प्रभावितों को समर्पित करने के लिए छह महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें