पौनी बाजार में बेतरतीब खड़े वाहन।
- फोटो : poni news
पौनी। कस्बे में कोई भी वाहन स्टैंड की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कटड़ा से शिवखोड़ी आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी एकमात्र रोड होने के कारण बाजार से ही होकर जाना पड़ता है। अक्सर लगने वाले जाम में फंसे रहने के कारण शिवखोड़ी आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि किसी भी वाहन के लिए कोई भी उचित स्टैंड न होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वाहन चालक रमन शर्मा व पंकज शर्मा ने कहा कि अगर कोई गाड़ियों के लिए स्थान बनाया जाता है तो चालक अपनी गाड़ियों को स्टैंड पर लगा सकते है वहीं बाजार में अगर किसी की दुकान के बाहर हम गाड़ी लगाते हैं तो परेशानी होती है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द कोई उचित जगह देखकर स्टैंड बनाया जाए ताकि लोगों को भी राहत मिले।