फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लैक्रोस चैंपियनशिप में राजस्थान चैंपियन, गुजरात और हरियाणा रनर अप रहा

विज्ञापन
लोक्रेस चैंपियनशिप मैं जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फेडरेशन कप लैक्रोस चैंपियनशिप 2025 का रविवार को समापन हो गया। इसमें पुरुष वर्ग में राजस्थान चैंपियन बना जबकि गुजरात रनर-अप रहा। हरियाणा और आंध्र प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भी राजस्थान ने एक बार फिर चैंपियनशिप का खिताब जीतकर दबदबा बनाया। उसके बाद हरियाणा रनर-अप रहा जबकि असम और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक बलदेव राज शर्मा ने समापन समारोह के दौरान विजेताओं और रनर-अप को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर लैक्रोस एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप 5 दिसंबर को शुरू हुई और 7 दिसंबर को संपन्न हुई। इसमें कुल 15 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें गुजरात, असम, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, दिल्ली और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। लगभग 280 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और जुनून का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें