फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हवन में डालीं आहुतियां, यज्ञशाला की परिक्रमा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। अमर वीर शहीदों की याद में संत श्री बालक योगेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में अति विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने हवन में आहुतियां डालीं और यज्ञशाला की परिक्रमा की।
विज्ञापन

बाल संत की तरफ से हर सुबह नौ बजे से दस बजे तक गुरु दीक्षा का कार्यक्रम किया जाता है। इसके बाद हवन प्रारंभ किया जाता है। हवन में बैठने वाले सभी लोगों के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
हवन में शामिल होने के लिए महिलाओं के लिए साड़ी व पुरुषों के लिए धोती पहनना अनिवार्य किया गया है। दोपहर दो बजे के बाद महाराज की तरफ से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है। वहीं यज्ञशाला की परिक्रमा करने वाले लोग भी बड़ी मात्रा में पहुंच रहे हैं। बीते शनिवार को रात्रि में वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने सुप्रसिद्ध रासलीला का कार्यक्रम नौ बजे तक किया। इसके बाद जिले के सुप्रसिद्ध गायक कुमार रवि विजयपुरिया द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। महाराज जी ने पंडाल में पहुंचे सभी लोगों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें