फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अरणी मंथन कर प्रज्ज्वलित की गई अग्नि 108 हवन कुंडों में स्थापित की

विज्ञापन
अरणी मंथन कर प्रधान कुंड में प्रज्ज्वलित की गई  अग्नि। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। अति विष्णु महायज्ञ शनिवार को भी जारी रहा। संत श्री बालक योगेश्वर दास जी महाराज ने शनिवार सुबह मंडप पूजन किया। इसके बाद अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्वलित की गई। सबसे पहले प्रधान कुंड में अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद यज्ञशाला में बने 108 हवन कुंडों में अग्नि को प्रज्वलित किया गया। बाद में हवन की शुरुआत कर आहुतियां डाली गईं जोकि लगातार चौदह तारीख तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा भी यज्ञ में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ विधायक कुलदीप राज दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने भी यज्ञ में पहुंचकर यज्ञ नारायण भगवान के दर्शन किए। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाकर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। वहीं रात्रि में वृंदावन से आए हुए कलाकार रासलीला भी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें