पौनी। कान्हा रोड पर स्थित डाक बंगला की ओर जाने वाले मार्ग से नीचे शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद किया गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मृत व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह (35) निवासी कान्हा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक बाजार में पांडी का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।