पौनी। कस्बे में 11 दिवसीय अति विष्णु महायज्ञ से पहले पुलिस की तरफ से स्थानीय दुकानदारों के दस्तावेज इकट्ठा करना शुरू कर दिए गए हैं। दुकानदार या रेहड़ी फड़ी वालों को अपने व्यापार और कर्मचारियों की जानकारी देनी है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। इसकी जानकारी भी पुलिस प्रशासन ने जुटाना शुरू कर दी है।