किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ ने वीरवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 बीएलसी श्रेणी के पात्र लाभार्थियों को अवॉर्ड लेटर वितरित किए।
योजना का मकसद ऐसे शहरी परिवारों को सशक्त बनाना है जिनके पास उचित घर नहीं है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को अपने पक्के मकान के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सके। इस अवसर पर डीसी ने लाभार्थियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना अनेक जरूरतमंद परिवारों का जीवन बदल रही है और उन्हें अपने सपनों का घर दिलाने में मदद कर रही है।
कार्यक्रम में एडीसी किश्तवाड़, सीईओ नगर परिषद किश्तवाड़, म्युनिसिपल इंजीनियर पीएमएवाई-यू और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।