पौनी। कस्बे में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ दुकानदार भी अपनी दुकानों के आगे बिना मतलब खड़े वाहनों से परेशान होते हैं। वाहनों के खड़े रहने की शिकायत भी प्रशासन को दी गई है। वहीं अब जाम की स्थिति न होने पाए इस के लिए तहसीलदार साहिल रंधावा ने दुकानदारों से कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें। ऐसा किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि समय रहते नालियों में किया अतिक्रमण हटा दें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।