पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में बस स्टैंड की सुविधा न होने के कारण गाड़ी चालकों के साथ साथ स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण बुधवार को बाजार में हंगामा हुआ। आपस में कहासुनी होने के बाद गाड़ी चालक राकेश सिंह, जुगल कुमार, संजय शर्मा, जोगिंदर सिंह आदि ने तहसीलदार को शिकायत भी दी। दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर नो पार्किंग का बोर्ड लगाकर गाड़ी खड़ी नहीं करने दी। शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की सुविधा नहीं होने के कारण समस्या बन रही है। बहुत जल्द कोई उचित स्थान देखकर गाड़िया लगाने की जगह देखी जाएगी। इसके साथ नालियों पर अतिक्रमण किए दुकानदारों को भी कहा गया है कि वह नालियों पर दुकानों का सामान न लगाएं, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।