रामबन। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) रामबन ने बुधवार को सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह 30 दिवसीय पाठ्यक्रम स्थानीय महिलाओं को व्यावहारिक सिलाई कौशल और उद्यमशीलता के आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के उद्देश्य से है।
इस दौरान पीएमईजीपी, जेकेआरईजीपी, मुद्रा ऋण और मिशन युवा जैसी विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को स्थायी आजीविका उद्यम स्थापित करने के लिए इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।